Sitapur : रामकोट के रामपुर कला गांव में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म संविधान ज्ञान चर्चा का आयोजन
राष्ट्रीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा की प्रचारिका ने बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा, शराब, गांजा, भां
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
रामकोट, सीतापुर। रामपुर कला गांव के अम्बेडकर पार्क में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म संविधान ज्ञान चर्चा का आयोजन किया गया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर सम्मान किया। रामपुर नेरी कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। बौद्ध धम्म प्रचारिका शिखा बौद्ध को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान दिया। कमेटी की पूरी टीम को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा की प्रचारिका ने बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा, शराब, गांजा, भांग, चरस, अफीम और जुआ जैसे बुरे व्यसनों से दूर रहना चाहिए। तभी समाज का विकास होगा। ज्ञान चर्चा के दौरान तथागत गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले समेत बहुजन समाज के अन्य महापुरुषों की झांकियां दिखाई गईं।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग अपने अन्य खर्चे रोककर बच्चों को शिक्षा जरूर दें। बच्चे पढ़-लिखकर बड़े पदों पर पहुंचते हैं तो माता-पिता का नाम रोशन करते हैं और देश का भी सम्मान बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर अंबेडकर कमेटी के दीपक चंद्र उर्फ सूरज चौधरी, ओमप्रकाश, भीम आर्मी तहसील सदर अध्यक्ष अनुपम गौतम, सह संयोजक सर्वेश गौतम, तहसील सदर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम, आजाद समाज पार्टी विधि सलाहकार डॉ. ब्रजेश कुमार, पत्रकार ऑल इंडिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव, सक्रिय आशा सिंह, प्रियांशु जाटव, भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता सचिन, सत्यम, सुभम, मयंक, शशांक, विनीत वर्मा, बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा कमेटी के शारदा प्रसाद, बाबूराम राज, सत्रोहन लाल राज, गोकुल राज, जगमोहन राज, विजेंद्र, छोटकन्नू राज, कौशल राज, सालिकराम राज, रामनरेश गौतम, रामचंद्र गौतम, गोकरन प्रसाद गुप्ता, केशव राम गौतम, दिवाकर गौतम सहित सैकड़ों भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











