Sitapur : पार्टी और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा - अनुप्रिया पटेल
उन्होंने परिजनों से भेंट कर सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्यारेलाल
संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर : अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल पटेल के निधन पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शोक व्यक्त किया। बीते दिनों बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। निधन की जानकारी मिलते ही रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनके आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर दुख साझा किया।अनुप्रिया पटेल ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्यारेलाल पटेल पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के बेहद करीबी साथियों में से थे। वे पार्टी की मजबूत नींव रखने वाले नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए यह अपूरणीय क्षति है, क्योंकि संगठन ने अपना एक सच्चा मार्गदर्शक और संघर्षशील नेता खो दिया है।\
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्यारेलाल पटेल का हमेशा संगठन के साथ गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी को संभाला और कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पार्टी उनके सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने परिजनों से भेंट कर सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्यारेलाल पटेल का निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए गहरी क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने जिस संघर्ष की नींव रखी थी, उसमें प्यारेलाल पटेल जैसे नेताओं का बड़ा योगदान रहा है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके आदर्शों और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।
Also Click : Sambhal : AIMIM का BCCI से सवाल – क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव में हो रहा भारत पाकिस्तान मैच?
What's Your Reaction?









