Sitapur : चोरी की मोटरसाइकिल व पार्ट्स बरामद, चार ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

थाना कमलापुर पुलिस टीम ने चार शातिर ऑटोलिफ्टरों अयान पुत्र मो सलीम निवासी चिकमण्डी कस्बा व थाना कमलापुर सीतापुर मो मोहसिन पुत्र नफीस अहमद निवासी

Sep 14, 2025 - 19:59
 0  54
Sitapur : चोरी की मोटरसाइकिल व पार्ट्स बरामद, चार ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल व पार्ट्स बरामद, चार ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

कमलापुर- सीतापुर : थाना कमलापुर पुलिस टीम ने चार शातिर ऑटोलिफ्टरों अयान पुत्र मो सलीम निवासी चिकमण्डी कस्बा व थाना कमलापुर सीतापुर मो मोहसिन पुत्र नफीस अहमद निवासी मो चिकमण्डी कमलापुर थाना कमलापुर सीतापुर अनस अहमद पुत्र जमील निवासी मो चिकमण्डी कमलापुर थाना कमलापुर सीतापुर दौलत अली पुत्र मजीद निवासी रूढा थाना कमलापुर सीतापुर को रूढ़ा रेलवे क्रासिंग से तथा मनोज कैप्टन गेट के पास खोखा दुकान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से मौके/निशानदेही से कुल एक मो०सा0 UP32DD0899 होण्डा ट्विस्ट ब्लैक कलर व मो० सा० न0 UP34AN3583 स्पलेण्डर प्लस के पार्ट्स व इंजन, नम्बर प्लेट बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP32DD0899 को हमने मिलकर लखनऊ में मडियांव क्षेत्र से एक माह पूर्व चोरी की थी तथा दिनांक 07.09.25 को धरैचा, खैराबाद से एक मोटरसाइकिल (नम्बर UP34AN3583) स्पलेण्डर प्लस चोरी करके अपने साथी मिस्त्री दौलत अली उपरोक्त जिसकी मोटरसाइकिल बनाने की दुकान-लकड़ी खोखा है उसी की दुकान पर हम चारो ने मिलकर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बेचने के इरादे से खोले थे। मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में जनपद लखनऊ में मु0अ0सं0 526/25 धारा 303(2) BNS थाना मडियाव लखनऊ तथा थाना खैराबाद पर मु०अ०स० 331/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं.282/25 पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

Also Click : Sambhal : AIMIM का BCCI से सवाल – क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव में हो रहा भारत पाकिस्तान मैच?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow