Sitapur : लहरपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पता

Dec 21, 2025 - 20:58
29 Views
Sitapur : लहरपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
Sitapur : लहरपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

लहरपुर-सीतापुर। मेहदीपुरवा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार संजय और उसके दो साथी लालपुर बाजार लहरपुर के रहने वाले हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। तभी मेहदीपुरवा चौराहे पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow