Sitapur : मिश्रिख कोतवाली में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सोशल मीडिया पर हिंसा या किसी भी जाति धर्म को लेकर भड़काऊ पोस्ट ना करें साथ ही किसी घटना या किसी समस्या को लेकर कोई भी जानकारी देने के लिए 24 घंटा हमारा

Sep 20, 2025 - 00:08
55 Views
Sitapur : मिश्रिख कोतवाली में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
मिश्रिख कोतवाली में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सीतापुर : दशहरा, दुर्गा पूजा व नवरात्र को लेकर शुक्रवार को मिश्रिख कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने सभी मौजूद लोगों से त्योहारो को सकुशल मनाने की अपील की और कहा कि सभी लोग अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें और अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

सोशल मीडिया पर हिंसा या किसी भी जाति धर्म को लेकर भड़काऊ पोस्ट ना करें साथ ही किसी घटना या किसी समस्या को लेकर कोई भी जानकारी देने के लिए 24 घंटा हमारा सीयूजी नंबर ऑन रहता है उसे पर फोन से अपनी शिकायत बता सकते हैं। कार्यक्रमों में पुलिस की ड्यूटी समय से रहेगी अगर कोई पुलिसकर्मी समय से नहीं पहुंचते हैं तो उसकी भी जानकारी हमें दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधान, सभासद व सम्मानित लोगों मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow