Sitapur : दारानगर मजरा मधवापुर में बनी नई पुलिया बरसात से क्षतिग्रस्त, मरम्मत पर अब तक कोई कदम नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया खराब होने से रोजाना आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वाहन पार करना मुश्किल हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर गुज

Nov 27, 2025 - 22:11
 0  23
Sitapur : दारानगर मजरा मधवापुर में बनी नई पुलिया बरसात से क्षतिग्रस्त, मरम्मत पर अब तक कोई कदम नहीं
Sitapur : दारानगर मजरा मधवापुर में बनी नई पुलिया बरसात से क्षतिग्रस्त, मरम्मत पर अब तक कोई कदम नहीं

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत दारानगर मजरा मधवापुर में जून-जुलाई में बनी पुलिया भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक तरफ का किनारा बह जाने से पुलिया का आधा हिस्सा कमजोर पड़ गया। छह महीने गुजर जाने के बाद भी मरम्मत का कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया खराब होने से रोजाना आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वाहन पार करना मुश्किल हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। विभाग ने कई बार मरम्मत का भरोसा दिया, लेकिन कागजों के अलावा कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोग अब हताश हैं और जल्द सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।

आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े ऐसे सवालों पर विभाग की सुस्ती चिंता की बात है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है। उनका मानना है कि पुलिया की जल्द मरम्मत हो तो आवागमन आसान हो जाएगा। जिला प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Also Click : Lucknow : सीएम योगी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी, कहा- संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन कराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow