Sitapur : आत्मनिर्भर भारत अभियान 140 करोड लोगों का संकल्प- धर्मेंद्र सिंह
अपने स्वागत भाषण में राजेश शुक्ला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है। यह दृष्टिकोण 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों और जिला अध्यक्ष ने भाजपा के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाए। उसके बाद जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
अपने स्वागत भाषण में राजेश शुक्ला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है। यह दृष्टिकोण 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का काम करेगा। उन्होंने जोर दिया कि इस अभियान को गंभीरता से हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा, ताकि देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बने और स्वदेशी का प्रेमी बने।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि इस कार्यशाला में आए पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाना है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रहित में किए कार्यों का क्रम से वर्णन किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को 140 करोड़ लोगों का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता हैं जो 140 करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
जिला प्रभारी नीरज सिंह ने 'हर जन स्वदेशी, हर मन स्वदेशी' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया स्वदेशी का मंत्र विकसित भारत की आधारशिला है। इसमें सभी को उत्साह से हर व्यक्ति को जोड़ना है।
कार्यशाला में बिसवां के विधायक निर्मल वर्मा, लहरपुर के पूर्व विधायक सुनील वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, करुणा शंकर, इंदू सिंह, सचिन मिश्रा, रामजीवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, कंचन प्रभा पांडे, विश्राम सागर राठौर, सुधाकर शुक्ला, नैमिष रत्न तिवारी, नीरज वर्मा, झल्लर रमेश भार्गव, दीपू जितेंद्र मेहरोत्रा, रामप्रताप सिंह, अमन विक्रम सिंह, तरुण शुक्ला, ऋषभ त्रिवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?











