Sitapur : एसआईआर प्रक्रिया से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती, बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिला प्रभारी नीरज सिंह ने पाठक का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता और पदा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीतापुर के भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि मतदाताओं और सरकारी कर्मचारियों की पूरी मदद करें, ताकि किसी को परेशानी न हो। विपक्ष तरह-तरह की बातें कर रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया मतदाताओं के फायदे में है।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिला प्रभारी नीरज सिंह ने पाठक का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह समझते हैं। एसआईआर प्रक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे लोकतंत्र की साफ-सुथरी छवि दुनिया को दिखेगी और देश में घुसपैठिए विदेशियों को बाहर किया जा सकेगा। भाजपा की सोच है कि राष्ट्र पूरी तरह सुरक्षित रहे। हर बूथ पर सरकारी नियमों का पालन करते हुए पूरी ताकत लगानी है।
राजेश शुक्ला ने कहा कि पाठक के दिए गए दिशा-निर्देशों का हर कार्यकर्ता पालन करेगा। पार्टी के विजन को साकार करना है। हर कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। यह प्रक्रिया राष्ट्र सेवा का हिस्सा है। उन्होंने सभी से बाकी दिनों में लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। बैठक के बाद पाठक लोहार बाग के बूथ नंबर 216 पर पहुंचे। वहां डोर टू डोर अभियान के तहत लोगों को प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर बिसवा विधायक निर्मल वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, सिधौली विधायक मनीष रावत, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व लहरपुर विधायक सुनील वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : शिल्प मेले में लोक संगीत और नृत्यों की रंगारंग शाम, दर्शक झूम उठे
What's Your Reaction?