Sitapur : रस्यौरा माइनर नहर की पुलिया वर्षों से जर्जर हादसे का खतरा जिम्मेदार मौन
मामले को गंभीरता से लेते हुए आज़ाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने इसे जनहित का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर : शारदा नहर प्रखंड चतुर्थ डिवीजन के अंतर्गत रस्यौरा माइनर नहर पर स्थित पुलिया ग्राम तुलसनपुर के पास विगत कई वर्षों से टूटी पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बताया जा रहा है कि नहर के दोनों किनारों की पुलिया से ईंटें गायब हो चुकी हैं जिससे पुलिया कमजोर हो गई है। ग्रामीणों किसानों और राहगीरों को इसी जर्जर पुलिया से रोजाना आवागमन करना पड़ता है। रात के समय या बारिश के दौरान दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
- अवर अभियंता को अवगत कराने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्रीय अवर अभियंता का ध्यान कई बार इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई निर्माण या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। विभागीय उदासीनता के चलते जनमानस में रोष व्याप्त है।
- आज़ाद अधिकार सेना ने उठाई आवाज
मामले को गंभीरता से लेते हुए आज़ाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने इसे जनहित का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि पुलिया का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।बड़ा सवाल,जब समस्या वर्षों से सामने है और अधिकारी अवगत भी हैं तो फिर निर्माण कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार कौन है?क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आपात मरम्मत अथवा नया निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला
What's Your Reaction?











