Sitapur : रामकोट में तेज आंधी से शिव-पार्वती मंदिर के तीन शेड गिरे, बड़ा हादसा टला
शेड गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के दबाव के चलते शेड उखड़कर गिर पड़े। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति को
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के रामकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शुल्तानपुर में खराब मौसम और तेज आंधी के कारण एक प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मंदिर के ऊपर लगे तीन शेड अचानक भरभरा कर गिर गए, जिससे मंदिर परिसर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के पुजारी राधा कृष्ण अवस्थी ने जानकारी दी कि जिस समय यह घटना हुई, सौभाग्य से मंदिर परिसर में कोई भक्त मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
शेड गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के दबाव के चलते शेड उखड़कर गिर पड़े। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, लेकिन मंदिर की संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने इस घटना को दैवीय कृपा माना कि कोई जनहानि नहीं हुई। साथ ही, क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मंदिर की मरम्मत कराने और सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


