Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में बिजली की भारी किल्लत, टूटे पोल और तारों ने बढ़ाई मुसीबत

ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब है। माखूपुर फीडर के हटौरा क्षेत्र में बिजली का खंभा गिर जाने से कई गांवों की बत्ती गुल है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, करन कुमार, पिंकू और उमेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली

May 13, 2026 - 22:14
35 Views
Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में बिजली की भारी किल्लत, टूटे पोल और तारों ने बढ़ाई मुसीबत
Sitapur : सीतापुर के खैराबाद में बिजली की भारी किल्लत, टूटे पोल और तारों ने बढ़ाई मुसीबत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद और आसपास के इलाकों में बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। तकनीकी खराबी और बुनियादी ढांचे के टूटने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पुरानी बाजार फीडर में आई खराबी की वजह से बड़े हिस्से में बिजली गुल है, जिससे दैनिक कामकाज ठप हो गए हैं। इसके साथ ही चौकी के पास बिजली का मुख्य तार टूटने से आपूर्ति पूरी तरह रुक गई है।

ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब है। माखूपुर फीडर के हटौरा क्षेत्र में बिजली का खंभा गिर जाने से कई गांवों की बत्ती गुल है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, करन कुमार, पिंकू और उमेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गायब रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उन्हें यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीड़ितों ने विभाग से मांग की है कि टूटे हुए खंभों और तारों को जल्द ठीक किया जाए ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सके।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow