Sambhal: गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार: रॉन्ग साइड बनी काल, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, मां-बेटी समेत मासूम जिंदगी से जंग। 

सम्भल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रॉन्ग साइड से चढ़ी कार की सामने से आ

May 26, 2026 - 11:23
 0  15
Sambhal: गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार: रॉन्ग साइड बनी काल, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, मां-बेटी समेत मासूम जिंदगी से जंग। 
गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार: रॉन्ग साइड बनी काल, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, मां-बेटी समेत मासूम जिंदगी से जंग। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रॉन्ग साइड से चढ़ी कार की सामने से आ रही मर्सिडीज़ से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां, दूसरी बेटी और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह दर्दनाक सड़क हादसा थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव अझरा के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक चंदौसी से मेरठ की ओर जा रही पोलो कार रॉन्ग साइड से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गई, तभी नोएडा से लखनऊ जा रही मर्सिडीज़ से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चंदौसी निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर अरविंद कुमार और उनकी 30 वर्षीय बेटी यामिनी की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर अरविंद की पत्नी मोना, प्रिया और डेढ़ वर्षीय मासूम सुक्छरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डॉक्टर अरविंद कुमार करीब आधे घंटे तक गाड़ी में फंसे रहे। पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर चमन प्रकाश ने बताया कि तीनों घायल महिलाओं और मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। परिजनों के पहुंचने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान तेज, भवानीपुर सीट पर मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद ममता बनर्जी पर बरसे विरोधी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।