Sambhal : कड़ी सुरक्षा में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सम्भल ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

मुख्य ईदगाह में इमाम मौलाना जहीरुल इस्लाम ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सरायतरीन ईदगाह में भी भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अता की। ईद के मौके

Mar 21, 2026 - 12:39
 0  16
Sambhal : कड़ी सुरक्षा में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सम्भल ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब
Sambhal : कड़ी सुरक्षा में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सम्भल ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिलेभर की 765 मस्जिदों और 117 ईदगाहों में नमाज़ अदा की गई, जिसमें सबसे बड़ी नमाज़ सम्भल के मुख्य ईदगाह में हुई।

यहाँ हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ इबादत की और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।

मुख्य ईदगाह में इमाम मौलाना जहीरुल इस्लाम ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।सरायतरीन ईदगाह में भी भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अता की। ईद के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।मौके पर ADM, SP, ASP, सिटी मजिस्ट्रेट और SDM समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे जनपद में नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी ईदगाह में नमाज़ अदा की।उन्होंने कहा कि नमाज़ हमेशा की तरह सुकून और शांति के साथ अदा हुई है। अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और इसे जल्द खत्म होना चाहिए।वहीं समाज में भाईचारे को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।ईद के इस पावन अवसर पर सम्भल में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow