Sambhal : हेलीकॉप्टर नहीं मिला तो जमीन से बरसी फूलों की बारिश, सपा नेताओं ने प्रशासन पर कसा तंज
सपा नेता ने ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों पर फूलों की वर्षा की। उन्होंने पहले प्रशासन से कांवड़ यात्रा की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग की थी। जब प्रशासन ने यह व्यवस्था नहीं की, तो नेता ने
Report : उवैस दानिश, सम्भल
ईद के मौके पर सम्भल में नमाजियों के स्वागत को लेकर अनोखी तस्वीर सामने आई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने जमीन से ही नमाजियों पर फूल बरसाकर अपना वादा निभाया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर तंज भी कसा।
सपा नेता ने ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों पर फूलों की वर्षा की। उन्होंने पहले प्रशासन से कांवड़ यात्रा की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग की थी। जब प्रशासन ने यह व्यवस्था नहीं की, तो नेता ने निजी खर्च पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं दी गई।
अनुमति न मिलने के बाद सपा नेता ने जमीन से ही फूल बरसाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि प्रशासन का रवैया भेदभावपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल फिर से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की कोशिश करेंगे।
वहीं, सपा नेता सईद अख्तर इसराइली ने भी ईदगाह पहुंचकर नमाजियों पर फूल बरसाए और ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का माहौल शांतिपूर्ण रहा।
इस घटना को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जहां एक ओर लोग इसे आपसी भाईचारे की पहल मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन के फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?









