Hardoi News: एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें- प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी

रदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के तहत कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार....

Oct 29, 2024 - 14:10
46 Views
Hardoi News: एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें- प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी


हरदोई। 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण आज ही सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के तहत कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी तथा नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने पटेल जी की चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अपित की इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

Also Read- Hardoi News: आतिशबाजी की बिक्री चयनित स्थलों पर करें- प्रभारी अधिकारी

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को एडीएम न्यायिक ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरसा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित रहें और एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें जैसे देश की एकता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका, इसलिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना सत्यनिष्ठा से योगदान करने का संकल्प लें। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow