Hardoi News: आतिशबाजी की बिक्री चयनित स्थलों पर करें- प्रभारी अधिकारी

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नगर एवं समस्त तहसील स्तर के अस्थाई आतिशबाजी विक्रय स्थलों का चयन कर लिया गया है। उन्होने कहा...

Oct 29, 2024 - 13:45
44 Views
Hardoi News: आतिशबाजी की बिक्री चयनित स्थलों पर करें- प्रभारी अधिकारी

हरदोई। प्रभारी अधिकारी शस्त्र ने अवगत कराया है कि आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नगर एवं समस्त तहसील स्तर के अस्थाई आतिशबाजी विक्रय स्थलों का चयन कर लिया गया है। उन्होने कहा है कि नगर में सीएसएन कालेज व आईटीआई में, सदर तहसील के बघौली नखासा बाजार, दयानन्द इंटर कालेज सुरस, रामलीली मैदान बावन व जीआईसी टड़ियावां में, शाहाबाद हामिद अली इंटर कालेज पिहानी व रामलीला मैदान उधरनपुर, बिलग्राम में बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम, जूनियर हाई स्कूल बाजीगंज, जूनियर हाई स्कूल नेहरू नगर व पुनीत बाजपेयी बाग साण्डी में, सण्डीला में मेला बाजार गौसगंज, जनता इंटर कालेज भटपुर, नई तहसील के सामने, रामलीला मैदान मलेहरा, जूनियर हाई स्कूल कछौना, एचडीएफसी बैंक के सामने बेनीगंज में तथा सवायजपुर में गंगाधाम मैदान सवायजपुर, रामलीला मैदान पाली व रेनू पाण्डेय के खेत में अस्थाई आतिशबाजी विक्रय स्थलों का चयन किया गया है।

Also Read- Hardoi News: गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक।

उन्होने कहा है कि नगर में नगर मजिस्टेª तथा तहसील स्तर पर एसडीएम से पटाखा बिक्रय की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही लोग पटाखा बिक्री करंे, बिना अनुमति कोई भी दुकान संचालित नही की जायेगी और पटाखा बिक्रय स्थालों पर 29, 30, व 31 नवम्बर 2024 तक के लिए ही दुकाने मान्य होगी तथा निर्धारित स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री पाये जाने पर संबंधित के विरूद्व उ0प्र0 विस्फोटक नियमावली के तहत दण्डनीय कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow