Sambhal: ASP जिलाध्यक्ष का बयान- दलित मुस्लिम एकजुटता से सरकार बनाने का दावा, अल्पसंख्यक शोषण एक्ट की मांग। 

थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मातावली पट्टी में शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों ने पार्टी का दामन

Dec 5, 2025 - 18:55
110 Views
Sambhal: ASP जिलाध्यक्ष का बयान- दलित मुस्लिम एकजुटता से सरकार बनाने का दावा, अल्पसंख्यक शोषण एक्ट की मांग। 
ASP जिलाध्यक्ष का बयान- दलित मुस्लिम एकजुटता से सरकार बनाने का दावा, अल्पसंख्यक शोषण एक्ट की मांग। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मातावली पट्टी में शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। मौहम्मद अय्यूब और मौहम्मद अली ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी पार्टी से जुड़कर उसका समर्थन मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और पार्टी नेताओं ने आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की।

सदस्यता दिलाने के बाद आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद ख़ान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। शहजाद खां ने अल्पसंख्यक समाज के हितों को लेकर अल्पसंख्यक शोषण एक्ट बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इस एक्ट को लागू किया जाए तो बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों को न्याय मिल सकेगा। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि मुस्लिम और दलित आबादी मिलकर प्रदेश का 44 प्रतिशत हिस्सा बनाती है।

यदि ये वर्ग एक मंच पर संगठित हो जाएं तो सरकार बनाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी इन्हीं समुदायों को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में यह शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे जिन्होंने पार्टी नेतृत्व को समर्थन देने और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Also Read- Prayagraj : पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से आशीर्वाद लिया, सपा से निकाले जाने के बाद भाजपा की ओर संकेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow