Prayagraj : पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से आशीर्वाद लिया, सपा से निकाले जाने के बाद भाजपा की ओर संकेत
पूजा ने बताया कि सपा में रहते हुए भी वे भाजपा के पक्ष में प्रयास करती रहीं। बिहार चुनाव में भी उन्होंने भाजपा का साथ दिया। पूजा का कहना है कि अब भाजपा को तय करना है
प्रयागराज के सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी से बाहर की गईं कौशांबी की चायल विधानसभा सीट की विधायक पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पैर छुआ और उनका आशीर्वाद मांगा। इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है। मौर्य ने पूजा को आशीर्वाद दिया, जिससे सियासी गतिविधियां तेज हो गईं।
बिहार चुनाव में जीत के बाद मौर्य पहली बार प्रयागराज पहुंचे थे। पूजा अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस गईं और मौर्य से मिलीं। पत्रकारों से बातचीत में पूजा ने मौर्य को अपना मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि वे लंबे अरसे से भाजपा के हित में काम करती रहीं। अब अगला फैसला भाजपा नेतृत्व को लेना है।
पूजा ने बताया कि सपा में रहते हुए भी वे भाजपा के पक्ष में प्रयास करती रहीं। बिहार चुनाव में भी उन्होंने भाजपा का साथ दिया। पूजा का कहना है कि अब भाजपा को तय करना है कि आगे क्या कदम उठाए। इस मुलाकात से कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।
पूजा पाल का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। 2005 में उनके पति राजू पाल की हत्या हो गई। राजू शहर पश्चिमी से बसपा विधायक थे। हत्या के आरोप अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा। शादी के चंद दिनों बाद ही पूजा विधवा रह गईं।
इस घटना के बाद पूजा 2007 में शहर पश्चिमी से बसपा की टिकट पर विधायक बनीं। 2012 में फिर जीतीं, लेकिन 2017 में हार गईं। साल भर बाद बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। 2019 में सपा में शामिल हुईं। 2022 में चायल से विधायक चुनी गईं। अब शहर पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण
What's Your Reaction?











