Hardoi : बिलग्राम गौशालाओं में हरा चारा न मिलने पर CDO ने 10 सचिवों का वेतन रोका, अधिकारियों को नोटिस

CDO ने इन कमियों को गंभीर बताते हुए संबंधित 10 ग्राम पंचायत सचिवों का दिसंबर का वेतन तुरंत रोकने का आदेश दिया। जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत रा

By INA News Desk
Dec 5, 2025 - 19:10
88 Views
Hardoi : बिलग्राम गौशालाओं में हरा चारा न मिलने पर CDO ने 10 सचिवों का वेतन रोका, अधिकारियों को नोटिस
Hardoi : बिलग्राम गौशालाओं में हरा चारा न मिलने पर CDO ने 10 सचिवों का वेतन रोका, अधिकारियों को नोटिस
Advertisement
Advertisement

हरदोई : जिले के बिलग्राम विकास खंड में गौशालाओं का निरीक्षण करने पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने कई कमियां पाईं। आश्रय स्थलों में भूसा, पानी और तिरपाल जैसी बुनियादी चीजें तो मौजूद थीं, लेकिन कई जगह हरा चारा या साइलेज नहीं दिखा। तरौली, सहोरा रामपुर, हैबतपुर, सढ़ियापुर, ढोढपुर, सिनराइचमौ, पिंडारी, चौधरियापुर और गुजरई गौशालाओं में पशुओं के लिए अतिरिक्त भोजन की कमी थी। सिनराइचमौ में भूसा और चोकर भी कम पाया गया। सॉपखेडा गौशाला में जियो टैग वाली तस्वीरें न देने को बड़ी लापरवाही माना।

CDO ने इन कमियों को गंभीर बताते हुए संबंधित 10 ग्राम पंचायत सचिवों का दिसंबर का वेतन तुरंत रोकने का आदेश दिया। जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि दोषी सचिवों पर आरोप पत्र जारी कर सख्त अनुशासनिक कदम उठाएं। निरीक्षण में ढील बरतने पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रमाशंकर और खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा को कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि पशु संरक्षण में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Click : Prayagraj : शिल्प मेले में लोक संगीत और नृत्यों की रंगारंग शाम, दर्शक झूम उठे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement