Hardoi News: खरीफ सीजन में उर्वरक वितरण पर सख्ती, 6 उर्वरक प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित। 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि खरीफ सीजन के अन्तर्गत बोई जाने वाली फसलों की बुवाई/रोपाई पीक पर चल रही है ऐसे मे कृषको ....

Jun 25, 2025 - 17:44
Jun 25, 2025 - 18:00
 0  40
Hardoi News: खरीफ सीजन में उर्वरक वितरण पर सख्ती, 6 उर्वरक प्रतिष्ठानों के प्राधिकार पत्र निलंबित। 
Hardoi News: जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि खरीफ सीजन के अन्तर्गत बोई जाने वाली फसलों की बुवाई/रोपाई पीक पर चल रही है ऐसे मे कृषको को गुणवत्तायुक्त, निर्धारित दरों पर एवं सुगमतापूर्वक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधोहंस्ताक्षरी द्वारा विकास खण्ड माधौगंज एवं मल्लावां के 19 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय मेसर्स पियूष खाद भण्डार मल्लावॉ, मेसर्स वन स्टाप शाप एग्रीजंक्शन माधौगंज एवं मेसर्स पाल खाद भण्डार बिलग्राम के स्टाक एवं बिकी रजिस्टर अपूर्ण पाये गये तथा मेसर्स गायत्री खाद भण्डार माधौगंज, मेसर्स ठाकुर खाद भण्डार माधौगंज एवं क्वालिटी फर्टिलाइजर माधौगंज के उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द पाये गये, जबकि वर्तमान मे कृषको को उर्वरक की अत्यधिक आवश्यकता है, को दृष्टिगत रखते हुये उपरोक्त 06 उर्वरक प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये गये है। सभी कृषक भाइयों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक का क्रय करे एवं उर्वरक क्रय करते समय अपना आधार कार्ड एवं भूमि की खतौनी अनिवार्य रूप से उर्वरक विक्रेता को उपलब्ध कराये।

रिटेलर उर्वरक विवरण को बिक्री रजिस्टर मे अद्यतन रखे तथा अपने प्रतिष्ठान पर रेट एवं स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करे तथा विक्रय की पी०ओ०एस० मशीन से निकली रसीद कृषक को अवश्य दे। यदि किसी विक्रेता द्वारा उर्वरक का विक्रय निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किया जाता है या उर्वरक के साथ कोई उत्पाद जबरन देता है तो कृषक भाई अपनी शिकायत 9695588008 एवं 8960717008 पर व जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट हरदोई मे गठित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर कमशः 05852-299155, 05852-299156 एवं 05852-299157 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। अनियमितता करने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक, उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।