Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक, उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर। 

व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज वाले मार्ग पर नाली का कार्य जल्द पूरा किया जाये। व्यापार के लिए...

Jun 25, 2025 - 17:31
39 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक, उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। जिन औद्योगिक क्षेत्रों में जिला पंचायत द्वारा कर लिया जाता हैं वहाँ जिला पंचायत द्वारा रखरखाव पर किये जाने वाले खर्च का ब्यौरा प्राप्त किया जाये।

बिलग्राम रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर का कार्य जल्द पूरा कराया जाये। संडीला औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाये। उपायुक्त उद्योग ने प्लेज पार्क के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि निजी भूमि पर प्लेज पार्क बनाया जा सकता है। भूमि का आकार 10 से 50  एकड़ के बीच होना चाहिए। विकास के लिए प्रति एकड़ 50 लाख तक का लोन मिलेगा। यह लोन एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जायेगा।

व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज वाले मार्ग पर नाली का कार्य जल्द पूरा किया जाये। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण मार्गाे का पुनर्निमाण कराया जाये। नगर पालिका हरदोई की ख़राब सड़कों की मरम्मत करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 102 शिकायतों का समाधान, पेंशन और आयुष्मान कार्ड के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow