Beria: मानव तस्करी के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी कानून की जानकारी। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी अधिनियम की जानकारी

May 26, 2026 - 17:02
25 Views
Beria: मानव तस्करी के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी कानून की जानकारी। 
मानव तस्करी के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी कानून की जानकारी। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बेरिया दौलत- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी अधिनियम की जानकारी देकर किया जागरूक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बेरिया दौलत बाजपुर में प्रधानाचार्य श्री पीयूष कांत माथुर की अध्यक्षता में बाजपुर दीवानी न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)व तहसील विधिक सेवा समिति बाजपुर सचिव,श्री परितोष ने मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास)अधिनियम 2021 की  छात्र-छात्राओं को दी जानकारी। इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं व राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता संगीता, निशा परवीन,प्रवक्ता राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, गिरीश चंद्र जोशी,ममता शर्मा ,पूजा रानी,प्रीति रानी आदि मौजूद रहे।

Also Read- वैश्विक कूटनीति के मंच पर 'मेलोडी' का नया अध्याय- भारत और इटली के बीच अत्याधुनिक रक्षा सौदों और रणनीतिक समझौतों पर लगी मुहर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow