Hathras News: उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना।  

गांव कौमरी स्थित उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और उसमें रखे हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गये। घटना की शिकायत...

By INA News Desk
May 14, 2025 - 15:44
41 Views
Hathras News: उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना।  
चोरी के बाद बिखरी  पढ़ी दवाइया 
हाथरस।  गांव कौमरी स्थित उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और उसमें रखे हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गये। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की  गई है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव कैमरी में स्थित पीएचसी को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का कुंदा तोड़कर पीएचडी में प्रवेश कर गये। और पीएचसी में रखे एक फ्रिज, दो बैटरी इनवर्टर, एक एसी और अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गये। सुबह जब चिकित्सकों और पीएचडी कर्मचारियों की इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी एमओआईसी डा. दलवीर सिंह को दी।
एमओआईसी ने सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के पदचिन्हों पर उन्हें काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घटना की शिकायत कोतवाली में की गई है, जिसके आधार पर पुलिस पीएसी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एमओआईसी ने बताया कि चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी अज्ञात चोर यहां से सामान चुरा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow