जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक, आरआरसी सेंटर और बायोगैस प्लांट को सक्रिय करने के निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  आरआरसी...

Jul 24, 2025 - 18:29
66 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक, आरआरसी सेंटर और बायोगैस प्लांट को सक्रिय करने के निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक, आरआरसी सेंटर और बायोगैस प्लांट को सक्रिय करने के निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  आरआरसी सेंटरों को सक्रिय अवस्था में रखा जाये। नये ग्रामों के चयन के लिए स्थल की उपयुक्तता की अच्छी तरह से जाँच कर ली जाये। गोबर्धन बायोगैस प्लांट को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये। चिन्हित स्थानों पर फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाये।

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुचारु बनाई जाये। इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई, ग्राम प्रधान बांसा, नेदुरा व खजूरमई, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 65 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं का लाभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow