Lucknow: प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अल्पसंख्यक संस्थाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 30 मई तक यू-राइज पोर्टल पर करें आवेदन। 

प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 से निजी क्षेत्र की सम्बद्ध संस्थाओं को अल्पसंख्यक संस्था

By INA News Desk
May 6, 2026 - 21:05
55 Views
Lucknow: प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अल्पसंख्यक संस्थाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 30 मई तक यू-राइज पोर्टल पर करें आवेदन। 
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अल्पसंख्यक संस्थाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 30 मई तक यू-राइज पोर्टल पर करें आवेदन। 

लखनऊ: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2026-27 से निजी क्षेत्र की सम्बद्ध संस्थाओं को अल्पसंख्यक संस्था के रूप में मान्यता दिए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस संबंध में प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश दिनांक 30 अप्रैल 2025 के अनुपालन में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग, नई दिल्ली द्वारा घोषित संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक संस्था के रूप में ट्रीट किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए यू-राइज पोर्टल (www.urise.up.gov.in) को 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक खोला गया है।

 प्राविधिक शिक्षा परिषद से पूर्व से सम्बद्ध सभी निजी संस्थाएं अपने SU Login के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के साथ संस्थाओं को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग को प्रेषित आवेदन पत्र, आयोग द्वारा जारी प्रमाणपत्र की प्रति, 100 रुपये के गैर न्यायिक स्टाम्प पर शपथ-पत्र, संस्था की बायलॉज, प्रबंध समिति का विवरण एवं सदस्यों के अल्पसंख्यक होने के प्रमाण, संबंधित नियामक संस्थाओं (AICTE/PCI/COA) की स्वीकृति, तथा परिषद की सम्बद्धता से जुड़े नवीनतम प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। यू-राइज पोर्टल के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की गई है।

Also Read- असम में 'हिमंता मैजिक' बरकरार: बीजेपी नीत गठबंधन की प्रचंड जीत के साथ सत्ता की हैट्रिक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement