Ballia News: भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक आंदोलनो का गला घोंटने का काम कर रहा तहसील व जिला प्रशासन। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने आगे कहा कि शासनादेश में दिए गए दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण....

Mar 12, 2025 - 18:35
73 Views
Ballia News: भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक आंदोलनो का गला घोंटने का काम कर रहा तहसील व जिला प्रशासन। 

बलिया। मा.विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा मा.प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया कलेक्ट्रेट सदर माॅडल तहसील पर गोंड समुदाय का कार्यालयावधि का अनिश्चितकालीन धरना 12 मार्च 2025 को भी जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि धरना देते हुए एक माह से अधिक हो गया।

गोंड जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा लोकसभा, विधान सभा में भी उठा इसके बावजूद भी तहसीलदार व लेखपाल गण द्वारा शासनादेश में दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है! घोर अराजकता है! भाजपा सरकार का यह कैसा लोकतंत्र है कि शासन के ही शासनादेश का अनुपालन कराने के लिए धरना देना पड़े और इसके बाद भी कोइ सुनवाई नहीं हो रही है! तहसील और जिला प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है! लोकतांत्रिक आंदोलनो का गला घोंटा जा रहा है। अब ऐसी स्थिति में 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के महानायक बैरिया थाने के अमर शहीद इंकलाबी रामजन्म गोंड जी के स्वतंत्रता संग्राम गाथा से प्रेरणा लेकर निर्णायक संघर्ष छेड़ने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता है!

Also Read- Lucknow News: महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर।

आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने आगे कहा कि शासनादेश में दिए गए दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण -पत्र सुगमता पूर्वक निर्गत करने हेतु आंदोलन के अगले क्रम में आदिवासी गोंडऊ नाच गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ 26 मार्च 2025 को विशाल प्रदर्शन किया जायेगा! लोक जनशक्ति पार्टी के नेता जयराम ठाकुर ने भी आंदोलन का समर्थन किया! धरना में प्रमुख रूप से संजय गोंड, सुरेश शाह, मुकेश गोंड, महेंद्र गोंड, रघुनाथ गोंड, श्रीपति गोंड, रामनारायण गोंड, अनिल गोंड, चंद्रेश गोंड, संतोष गोंड, कमलेश गोंड, शिवशंकर गोंड, अशोक गोंड, मैनेजर गोंड, रामचंद्र गोंड, रामप्रवेश गोंड रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow