जिला जज ने जेल का मासिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

Sitapur News: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  कुलदीप सक्सेना के निर्देश के अनुरूप सोमवार को समय-04ः30 बजे जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण

Aug 25, 2025 - 20:28
47 Views
जिला जज ने जेल का मासिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।
जिला जज ने जेल का मासिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  कुलदीप सक्सेना के निर्देश के अनुरूप सोमवार को समय-04ः30 बजे जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी’’ तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक ’’सुरेश कुमार सिंह’’ सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना द्वारा जिला कारागार सीतापुर में बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय, बन्दियों से वार्ता की गयी। वार्तालाप के दौरान बन्दियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हे सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, बताया गया कि सभी दोष-सिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में स्थित अस्पताल तथा पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लीगल एड डिफेन्स काउंसिल बृजेन्द्र कुमार अवस्थी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, सुजीत बाजपेई डिप्टी चीफ तथा शुभॉशी तिवारी व अंकुर वर्मा, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम भी साथ मे मौजूद रहे तथा जिला कारागार में सभी व्यवस्था दुरुस्त पाई गयी। जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जेल लीगल एड क्लीनिक पर मौजूद पी.एल.वी. से उसके कार्यों के बारे में व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूछा गया तथा रजिस्टर जॉचे गये।’’ इस दौरान जातीय आधार पर भेद-भाव से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में नहीं आया।

Also Read- डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश को मिले ग्रोथ और गति के पंख- नन्दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow