हरदोई न्यूज़: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 20:09
90 Views
हरदोई न्यूज़: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिला जज राजकुमार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को रचनात्मक कार्यों में लगाया जाये। उन्होंने बच्चों से खाने व खेलने आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में संवाद किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला चालीस वर्षीय युवक का शव।

पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान बच्चे पुस्तक पढ़ते व कैरम आदि खेल खेलते मिले। रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए बच्चों को प्रतिदिन के मेंन्यू के अनुसार मानक भोजन उपलब्ध कराया जाये। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement