Lucknow News: बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा डा0 आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब आंबेडकर का बहुत बड़ा...

By INA News Desk
Apr 14, 2025 - 20:48
66 Views
Lucknow News: बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत रत्न ,बाबा साहब, डा0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर  सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर बाबा साहब अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा डा0 आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा। उनके आदर्श व उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए ,बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए। 

Also Read- Lucknow News: गलत विद्युत बिलिंग से सम्बंधित प्राप्त शिकायत पर सम्बंधित लापरवाह विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

मौर्य ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश  सरकार  सबका साथ- सबका विकास- सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement