Lucknow: स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह के आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न। 

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कलाकारों के प्रस्ताव पर संगीत सम्राट तानसेन के गुरू स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अगले वर्ष 2026 के फरवरी अथवा

Oct 10, 2025 - 18:38
 0  66
Lucknow: स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह के आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न। 
स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह के आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न। 
  • स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अगले वर्ष फरवरी/मार्च में अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह के आयोजन पर सैद्धान्तिक सहमति
  • हरिदास संगीत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा

लखनऊ: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कलाकारों के प्रस्ताव पर संगीत सम्राट तानसेन के गुरू स्वामी हरिदास जी की स्मृति में अगले वर्ष 2026 के फरवरी अथवा मार्च के महीने में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह आयोजित किए जाने पर सैद्धान्तिक सहमति बनी। इस प्रकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श करके शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में राज्य स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी हरिदास जी प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे। उन्होंने श्रीकृष्ण की भक्ति में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। विभिन्न राज्यों में स्वामी हरिदास समारोह का आयोजन किया जाता है और उनके नाम पर पुरस्कार भी दिया जाता है। पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने इस बैठक में हरिदास समारोह आयोजन करने की आवश्यकता एवं रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मंत्री जी को अवगत कराया कि लखनऊ में तीन दिन तक चलने वाले हरिदास समारोह में उदीयमान कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। 

जयवीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित स्वामी हरिदास समारोह जनपद मथुरा के विभिन्न तीर्थ स्थलों के अलावा मथुरा के घाटों, रंगबिहारी मंदिर, वृंदावन, बरसाना आदि जगहों पर पर कराया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोक कलाकारों को  सम्मानजनक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उभरते हुए युवा कलाकारों को जोड़ते हुए गुरू-शिष्य परंपरा को भी रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात भी मौजूद थे। उन्होंने  कहा कि पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर सैद्धान्तिक सहमति बन गई है। शीघ्र ही इसका परीक्षण कराकर यथोचित निर्णय लिया जाएगा। 

इस अवसर पर पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह, अपर निदेशक संस्कृति डॉ0 सृष्टि धवन के अलावा प्रसिद्ध लोक गायिक मालिनी अवस्थी, संगीत नाटक अकादमिक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष डॉ0 पूर्णिमा पांडेय, पूर्व कुलपति बीएसएस श्री विनोद कुमार, द्रुपद गायक एवं अन्य जाने माने शास्त्रीय संगीत गायक उपस्थित थे। 

Also Read- Lucknow: सपा का यह चरित्र पूरी तरह दलित विरोधीः डॉ लालजी प्रसाद निर्मल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।