माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

Hardoi News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हरदोई में उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ का विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिला....

Jul 31, 2025 - 18:25
97 Views
माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हरदोई में उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ का विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद को  मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया प्रांतीय महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार में शिक्षक समास्याओं के समाधान हेतु कोई सार्थक और सकारात्मक प्रयास न होने से भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है विभागीय भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है अतैव मां शिक्षकों निम्न लिखित समस्याओं की ओर आपका ध्यान व्यक्ति गत रुप से आकर्षित करतें हुए समुचित समाधान  की अपेक्षा करते हैं हमारी कुछ मांगे प्रमुख है।

पुरानी पेंशन योजना हर हाल में बहाल की जाय, तदर्थ शिक्षकों का विनयमितीकरण किया जाय, धारा 12,18 व 21को पुनर्स्थापित किया जाय,आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र भरने की अनुमति दी जाय, राजकीय शिक्षकों की भांति माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेश उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाय,एन पी एस का राज्यांश का अनुदान समय से एन एस डी एल जमा हो,1अप्रैल 2014से नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित  किया जाये।

धरने को प्रांत उपाध्यक्ष एस के मित्तल, मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी, सत्यम दीक्षित, महेंद्र वर्मा, देवेश कुमार, आदि ने भी संबोधित किया,इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वैशाली यादव, प्रधानाचार्य दिवाकर, अभिराम सिंह,अरूण कुमार, अमित कुमार, आदि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री वीरभानु सिंह यादव, तथा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया। अन्त में हालही में आकस्मिक दुर्घटना में शिक्षक अवधेश कुमार वर्मा के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Also Read- शिव सत्संग मण्डल की भव्य कांवर यात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow