अमरोहा वायरल शादी का सच: 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' वीडियो निकला फर्जी, तीनों बहनों ने कबूला प्रैंक

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाला अमरोहा का चर्चित 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। बाल

Jul 28, 2026 - 11:11
61 Views
अमरोहा वायरल शादी का सच: 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' वीडियो निकला फर्जी, तीनों बहनों ने कबूला प्रैंक
अमरोहा वायरल शादी का सच: 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' वीडियो निकला फर्जी, तीनों बहनों ने कबूला प्रैंक
  • अमरोहा का 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' मामला निकला फर्जी, सोशल मीडिया पर वायरल शादी थी सिर्फ प्रैंक, CWC की पूछताछ में तीनों बहनों ने किया खुलासा, कहा फेमस होने के लिए बनाया था वीडियो, अब है पछतावा

अमरोहा: सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाला अमरोहा का चर्चित 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुईं तीनों युवतियों ने स्वीकार किया कि वायरल शादी का वीडियो असली नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया गया एक प्रैंक था।

तीनों युवतियों ने समिति को बताया कि वे सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और 17 जुलाई को मनोरंजन तथा व्यूज़ बढ़ाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पहले इसे वास्तविक शादी बताने की कोशिश की, लेकिन अब पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने रख दी।

युवतियों ने माना कि उन्हें इस प्रैंक को इतना आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ही सच्चाई बता देनी चाहिए थी और अब उन्हें अपने इस कदम पर पछतावा है।

गौरतलब है कि वायरल वीडियो में शामिल एक युवती के नाबालिग होने की आशंका को देखते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने हसनपुर पुलिस को नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार को तीनों युवतियां समिति के कार्यालय पहुंचीं, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई वास्तविक शादी हुई थी और न ही वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम सच था। उन्होंने बताया कि पूरा मामला केवल सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रचा गया एक प्रैंक था। इस खुलासे के साथ कई दिनों से चर्चा में बना 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' का मामला पूरी तरह फर्जी साबित हो गया।

Also Read- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठकों में सख्ती: अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य, एक लॉगिन से जुड़ने का निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow