Sambhal: सम्भल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका।

सम्भल जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब बहजोई क्षेत्र के चांदनी चौक मार्केट के पास एक सुनसान इलाके में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा

Dec 24, 2025 - 15:49
209 Views
Sambhal: सम्भल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका।
सम्भल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब बहजोई क्षेत्र के चांदनी चौक मार्केट के पास एक सुनसान इलाके में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रतीत होता है कि युवक की मौत कुछ समय पहले हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि डॉग स्क्वाड ने आसपास के इलाके में जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow