Madhya Pradesh News: गर्मी की शुरुवात में ही पानी के लिए मची त्राहि- त्राहि, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की गुंडागर्दी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण।
जगह जगह फोड़ दिए नलजल योजना (Nal Jal Yojana ) के पाइप,ग्रामीणों मजबूर है नदी नालों का दूषित पानी पीने के लिए,हो रहे बच्चे बूढ़े बीमारी म शिकार...
रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आम जनता ठेकेदारों की मनमानी और गुंडागर्दी से खासी परेशान है ठेकेदार पहले तो चिकनी चुपड़ी बातें करके ग्रामीणों को फुसलाते है और बाद में जब ग्रामीण उन्हें काम करने की अनुमति दे देते है तो वो सीधे गुंडागर्दी पर उतर आते है और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में न रखते हुए मनमर्जी से काम करने लगते है। जिससे गरीब ग्रामीण जनता परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो जाती है ताजा मामला चिचोली जनपद के चिचोली भीमपुर रोड का है।
जहाँ ठेकेदार अपनी मनमर्जी से जो चाहे वो काम कर रहा है फिर चाहे उससे गरीब जनता कितनी ही परेशान क्यों न हो जाये बता दें कि इस रोड का काम अभी नसीराबाद में चल रहा है और ठेकेदार की गुंडागर्दी के चलते जलजीवन मिशन के अंतर्गत डाली गई पाइपलाइन जिससे हर ग्रामीण के घरों में शुद्ध जल पहुचाने का कार्य किया जाता था उसी पाइपलाइन के पाइप उखाड़ दिए गए जगह जगह से पाइप फुट गए है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और अभी शुरुवाती गर्मी में ही पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है ग्रामीण जन आसपास के नदी पोखरों कुओं से पानी लाने को मजबूर है गंदा पानी उपयोग करने से ग्रामीणों बीमार हो रहे है सर्दी जुकाम का शिकार हो रहे है।
Also Read- Madhya Pradesh News: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही- 2.7 लाख से अधिक कीमत की सागौन ज़ब्त।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच सचिव से भी शिकायत की है पर आज तक कोई हल नही निकल पाया मौके पर कभी किसी अधिकारी ने जाकर वस्तुस्थिति को देखने की भी जहमत नही उठाई इसके चलते अब ग्रामीण सड़को पर आने को मजबूर हो रहे है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन की होगी अब देखना यह होगा की इस पूरे मामले में उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर कोई कार्यवाही करते है या ठेकेदारों की मनमानी का खामियाजा गरीब जनता को भुगतते रहना पड़ेगा ।
What's Your Reaction?











