घर के आंगन में सो रहे परिवार को चोरों ने लूटा, 3 लाख के माल पर किया हाथ साफ, पुलिस ने जताई संदिग्धता। 

Hardoi Crime News: बीती रात चोरों ने घर के आंगन में सो रहे परिवार की नींद का फायदा उठा कर बक्सों से लाखों का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के ....

Jul 30, 2025 - 11:06
 0  60
घर के आंगन में सो रहे परिवार को चोरों ने लूटा, 3 लाख के माल पर किया हाथ साफ, पुलिस ने जताई संदिग्धता। 
घर के आंगन में सो रहे परिवार को चोरों ने लूटा, 3 लाख के माल पर किया हाथ साफ, पुलिस ने जताई संदिग्धता। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

उमरौली जैतपुर/अरवल। बीती रात चोरों ने घर के आंगन में सो रहे परिवार की नींद का फायदा उठा कर बक्सों से लाखों का माल पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करुणा शंकर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम उमरौली जैतपुर थाना अरवल अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात लगभग 2:00 बजे रामनिवास द्वारा चार्जिंग में लगे मोबाइल को देखने के लिए जब जाया गया तो देखा की चार्जिंग में लगे तीन मोबाइल अपनी जगह से गायब है। करुणा शंकर द्वारा तुरंत अपने परिवार को जानकारी दी गई जिस पर परिवार द्वारा देखा गया कि घर के कमरे खुले हैं और एक बक्से से पीतल के बर्तन गायब हैं। 

जब दूसरे कमरे में देखा गया तो पाया कि एक बक्सा जिसमें लगभग दो लाख की कीमत के जेवरात भरे हुए थे, खुला पड़ा है और जेवरात गायब है। परिवार द्वारा तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचित किया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा मौके का मुआयना किया गया और संबंधित थाना अरवल के थानाध्यक्ष मोहनलाल को घटना के संबंध में सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं उप निरीक्षक अभय सिंह द्वारा घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली गई।

परिवार वालों ने बताया की लगभग 2 लाख के जेवर सहित तीन स्मार्टफोन एवं पीतल के बर्तनों सहित चोरी हुई है। घटना के संबंध में संवाददाता द्वारा उप निरीक्षक अभय सिंह से फोन के माध्यम से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना संदिग्ध है। बक्सों के टूटे हुए तालों पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है, और एक ताले की चाबी जब उनके द्वारा परिवार से मांगी गई तो परिवार ने कहा कि उसकी चाबी खो गई है।

चोरों के घर में दाखिल होने के संबंध में पुलिस द्वारा जब जानकारी की गई तो पता चला कि चोर पीछे के  रास्ते से दीवार कूद कर घर में घुसे हैं, लेकिन रास्ते पर कहीं भी एक घास का तिनका टूटा न मिलने से घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा परिवार वालों से पूछताछ कर घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Also Read- मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिये करे आवेदन - धर्मराज सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।