Hardoi News: हरदोई में लाखो की चोरी- एक ही रात में चोरो ने चार घरों को बनाया निशाना, लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर। 

महेंद्रपाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने छत के पीछे से घुस कर परिजनो को कमरे में बंद कर दिया, कमरे का ताला तोड़कर चोरी ....

Mar 26, 2025 - 12:58
144 Views
Hardoi News: हरदोई में लाखो की चोरी- एक ही रात में चोरो ने चार घरों को बनाया निशाना, लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर। 

Reported by - Vijay laxmi singh

Hardoi News: कलोली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर छत के पीछे से घरों में घुसे और लगभग लाखों रुपये कीमती जेवरात व नगदी चुरा ले गए। यह पूरा मामला थाना कछौना के ग्राम कलोली का है जहाँ अज्ञात चोरों ने चंद्रपाल पुत्र हिरलाल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके बाद 3 अन्य घरों से भी नगदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। 

आपको बता दें कि महेंद्रपाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने छत के पीछे से घुस कर परिजनो को कमरे में बंद कर दिया, कमरे का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। महेंद्रपाल ने बताया हमारे घर से 60 हजार नगदी के साथ ही माँ और पत्नी के रखे जेवरात जिनकी कीमत लगभग 10 लाख है और घर में रखे गाड़ी के कागज के साथ ही कीमती कागजात भी चुरा ले गए। 

Also Read- Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

दूसरे घर में चोरी- इसी के साथ ही उसी गांव निवासी शिव बाबू पुत्र सरजू के घर को चोरो ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 लाख 70 हजार नगदी सहित 4 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। 

तीसरे घर में चोरी- उसी गाँव के निवासी छत्रपाल पुत्र सरजू के घर से 5 हजार नगदी सहित 4 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। 

चौथे घर में चोरी- प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंचेलाल फौजी के यहाँ भी चोरो ने हाथ साफ किया है बताया जाता है कि लगभग 12 लाख का नगदी व कीमती समान पार कर दिया है। परिजनो ने बतया इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow