Bihar News: बिहार रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर जमकर चली गोलियां, तीन की हुई मौत। 

बिहार के भोजपुर जिले आरा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से प्लेटफार्म की सीढ़ियों पर जमकर....

Mar 26, 2025 - 12:40
71 Views
Bihar News: बिहार रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर जमकर चली गोलियां, तीन की हुई मौत। 

बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर जमकर गोलियां चली। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों की पहचान की और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

  • गोलियों से रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार के भोजपुर जिले आरा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से प्लेटफार्म की सीढ़ियों पर जमकर गोलियां चलना शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाने लगे लेकिन तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मामले को लेकर पता चला की घटना मंगलवार रात 8:00 के करीब कि है। स्टेशन पर एक युवक अचानक से पहुंचता है और देखते ही देखते वह स्टेशन की सीढ़ियों पर गोलियां चलाना शुरु कर देता है। जिसमें युवती और उसके पिता को गोली लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है। जबकि करने व्यक्ति को भी गोली लग जाती है।

Also Read- Bihar News: प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, बोले-मानसिक रूप से अस्वस्थ है नीतीश कुमार

  • मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

प्लेटफार्म की सीढ़ियों पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। लेकिन अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार लोगों को गोली क्यों मारी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से कुछ ना कुछ तो चल रहा था। इसको लेकर युवक ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। वही इस घटना में मरने बाले लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिसमें अमन कुमार असनी, अनिल कुमार और आयुषी भेलाई के रूप में हुई है। वहीं पुलिस की एक अधिकारी का कहना है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है लेकिन पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है जांच पड़ताल भी की जा रही है कि आखिरकार इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow