UP News: भारत में क्या अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं? केंद्रीय मंत्री से पूछा गया सवाल।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू हमेशा से भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक को लेकर बात कहते रहते हैं। उन्होंने अबकी बार भारत में रहने ...

By INA News Desk
Mar 26, 2025 - 13:25
74 Views
UP News: भारत में क्या अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं? केंद्रीय मंत्री से पूछा गया सवाल।

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से सवाल पूछा गया क्या भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं? केंद्रीय मंत्री ने इस पर अपना जवाब देते हुए इंडोनेशिया का सीधे जिक्र कर दिया।

  • केंद्रीय मंत्री ने बयान पर दिया जवाब

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू हमेशा से भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक को लेकर बात कहते रहते हैं। उन्होंने अबकी बार भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक को लेकर अपनी बात कही और कहा है कि देश में रहने वाले सभी अल्पसंख्यक पूरी तरीके से सुरक्षित हैं और सरकार उनको सभी योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) द्वारा आयोजित राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और इस लक्ष्य को हासिल करने में अल्पसंख्यक समुदायों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। रिजिजू ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों ने पहले भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और वे भविष्य में भी इस योगदान को जारी रखेंगे।

Also Read- Political News: करणी सेना ने सपा सांसद के खिलाफ इनाम का किया ऐलान, राणा सांगा को लेकर दिया था बयान।

  • भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरीके से सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं हो सकी, जिसकी वजह से कुछ आंकड़ों की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। आगे कहा कि भारत का संविधान ही देश का मार्गदर्शन है। जिसके तहत सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा मिलती है। साथ ही, कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने इस तरीके का बयान उस वक्त दिया जब इंडोनेशिया के एक मंत्री ने बताया था कि भारत में मुसलमानों की एक बड़ी आबादी रहती है। उन्होंने इस पर कहा कि जब जनगणना होगी तो हो सकता है कि इंडोनेशिया से ज्यादा आबादी मुसलमानों की भारत में होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow