Hardoi News: नये बछड़ों को ठण्ड से बचाने का यह नायाब तरीका, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गोसेवा के भाव के साथ गोवंश संरक्षण के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसके साथ ही जनपद की....

Jan 9, 2025 - 14:21
42 Views
Hardoi News: नये बछड़ों को ठण्ड से बचाने का यह नायाब तरीका, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय। 

हरदोई। जनपद के पशुपालन विभाग का गोवंश के साथ भावनात्मक रिश्ता उस समय दिखा जब उन्होंने गोवंश को ठण्ड से बचाने के लिए नये बछड़ों को अपने पुराने कपड़े पहनाये। नये बछड़ों को ठण्ड से बचाने का यह नायाब तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गोसेवा के भाव के साथ गोवंश संरक्षण के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसके साथ ही जनपद की गौशालाओं में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। गोवंश को टाट से बनी झूल भी उढ़ाई जा रही है। कुछ गौशालाओं में हीटर की भी व्यवस्था की गयी है।

Also Read- हरदोई: भाजपा के 'माननीयों में तकरार' के चर्चे जोरों पर, 11 जनवरी के कार्यक्रम पर भारी पड़ेगी यह रार?

जिलाधिकारी ने पिछले दो वर्षों के दौरान गौशालाओं पर विशेष ध्यान दिया है। गौशालाओं की व्यवस्थाओं में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार गौशालाओं की निगरानी हो रही है। गोवंश संरक्षण में जनपद हरदोई ने अन्य जनपदों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow