Pilibhit: कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट। 

रामलीला मेला मैदान पूरनपुर के मंच पर बीती रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने दीप प्रज्वलित

Oct 15, 2025 - 16:43
52 Views
Pilibhit: कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट। 
कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत। रामलीला मेला मैदान पूरनपुर के मंच पर बीती रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद गाजियाबाद से आई कवियत्री सारिका सरल में माता सरस्वती की वंदना की। कवियों के स्वागत सम्मान के उपरांत जितेश राज नक्श, सरोज सरगम, नेहा मिश्रा, अंबर मिश्रा, संजीव शशि, योगेश चौहान, डाक्टर जयंत शाह, सुल्तान जहां  आदि कवि व कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता पंडित राम अवतार शर्मा ने की। उनके काव्य पाठ से कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

संचालन कर रहे राव अजातशत्रु ने काव्य पाठ भी किया और उनकी रचनाएं सराही गईं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, अध्यक्ष नितिन दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व दुर्गाचरण गुप्ता अन्ना, संयोजक मुकेश गुप्ता, एसडीम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार आशीष गुप्ता, वरिष्ठ कवि आलोक मिश्रा, देव शर्मा विचित्र, सतीश मिश्र अचूक, अमिताभ मिश्रा, राजेश राठौर, संजीता सिंह, प्रदीप मुखिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना, गौरव पांडे, अशोक खंडेलवाल, संजय पांडे, निरंकार पांडे, त्रिभुवन शर्मा, धीरू मिश्रा, आनंद शर्मा, शिव शर्मा, सुंदरलाल नेता, वेद तिवारी, नवनीत मिश्रा, नीरज त्रिवेदी, विवेक तिवारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow : यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति, फसल, मौसम, बीज, सिंचाई और बाजार की भी मिलेगी रियल टाइम जानकारी: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow