Mussoorie News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के किये जा रहे पुख्ता इंतजाम। 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी ....

By INA News Desk
Nov 27, 2024 - 19:21
65 Views
Mussoorie News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के किये जा रहे पुख्ता इंतजाम। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। मसूरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है वह मसूरी के उप जिला चिकित्साय के साथ मालरोड का निरीक्षण किया। उत्तराखंड सरकार ने गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए हैं।

लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से 12.30 बजे मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुचेगे जहां से कारों से  मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी पहुचेगे जहां पर अकादमी के डारेक्टर श्रीराम तरनक्रति अमित शाह का स्वागत करेंगे । सुत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अमित शाह के साथ मौजूद रहेगे। मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में बैठक कर सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए।

Also Read- Lucknow News: ईको टूरिज्म में यूपी के बढ़ते कदम से सीखेंगे नेपाल के अफसर, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक-दूसरे की सहायता करेंगे भारत-नेपाल।

इसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।गृह मंत्री के इस दौरे के दौरान यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow