हरदोई में तहसील समाधान दिवस: 02 और 18 अगस्त 2025 को विभिन्न तहसीलों में DM, CDO और ADM की अध्यक्षता में होगा आयोजन।

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि 02 अगस्त 2025 प्रथम शनिवार को तहसील सवायजपुर में तहसील समाधान दिवस....

By INA News Desk
Jul 28, 2025 - 18:15
45 Views
हरदोई में तहसील समाधान दिवस: 02 और 18 अगस्त 2025 को विभिन्न तहसीलों में DM, CDO और ADM की अध्यक्षता में होगा आयोजन।
हरदोई में तहसील समाधान दिवस: 02 और 18 अगस्त 2025 को विभिन्न तहसीलों में DM, CDO और ADM की अध्यक्षता में होगा आयोजन।
  • अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा:- जिलाधिकारी
  • 16 अगस्त को जन्माष्टमी अवकाश के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन 18 अगस्त को किया जायेगा:- अनुनय झा

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि 02 अगस्त 2025 प्रथम शनिवार को तहसील सवायजपुर में तहसील समाधान दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में, सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में, बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में एवं तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता की आयोजित किया जायेगा।

उन्होने बताया है कि 16 अगस्त तृतीय शनिवार को (जन्माष्टमी) अवकाश होने के कारण तहसील समाधान दिवस का आयोजन 18 अगस्त 2025 को तहसील बिलग्राम में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में, सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में तथा तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित होगा और अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा, इसके अतिरिक्त सीडीओ, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

Also Read- DM अनुनय झा की जन सुनवाई: 141 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ ग्रामीणों को राहत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow