निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है - नगर मजिस्ट्रेट

Hardoi News: नगर मजिस्ट्रेट /विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सं0सं0) सुनील कुमार त्रिवेदीने बताया है कि उ0प्र0 एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास....

Jul 28, 2025 - 18:22
46 Views
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है - नगर मजिस्ट्रेट
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है - नगर मजिस्ट्रेट

Hardoi News: नगर मजिस्ट्रेट /विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सं0सं0) सुनील कुमार त्रिवेदीने बताया है कि उ0प्र0 एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीडा, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि यूपीडा ने आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसे उच्च गति, प्रवेश-नियंत्रित एक्सप्रेसवे का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया है एवं निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है,

जिससे आर्थिक विकास और क्षेत्रीय सम्पर्क के नए अवसर प्राप्त होंगे, इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए यूपीडा उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में 27 एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित कर रहा है, जिस हेतु सरकार द्वारा 13.243 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है और इन्हें विनिर्माण लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और सम्बद्ध क्षेत्रों मे निवेश आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है और यूपीडा द्वारा इन क्लस्टरों और रक्षा औद्योगिक गलियारे के नोड्स में इकाईयां स्थापित करने के लिए सम्भावित निवेशकों और डेवलपर्स का ध्यान इस ओर आकृष्ट किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

नगर मजिस्ट्रेट ने उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये है कि जनपद स्तर पर निवेशकों को जागरूक करने व औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा स्थानीय भागीदारी किये जाने हेतु उद्योग बन्धुओं के साथ बैठक करें और उन्हें शासन की मंशा अनुरूप निवेश करने हेतु प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक निवेशकों व डेवलपर्स की भागीदारी सम्भव हो सके।

.Also Read-  DM अनुनय झा की जन सुनवाई: 141 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, आयुष्मान कार्ड और पेंशन पंजीकरण के साथ ग्रामीणों को राहत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow