जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण समिति की बैठक, रानी लक्ष्मी बाई योजना के भुगतान, स्पॉन्सरशिप और कौशल प्रशिक्षण पर जोर।

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति व जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा....

Jul 28, 2025 - 18:30
34 Views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण समिति की बैठक, रानी लक्ष्मी बाई योजना के भुगतान, स्पॉन्सरशिप और कौशल प्रशिक्षण पर जोर।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण समिति की बैठक, रानी लक्ष्मी बाई योजना के भुगतान, स्पॉन्सरशिप और कौशल प्रशिक्षण पर जोर।

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति व जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा की रानी लक्ष्मी बाई योजना में भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। 15 अगस्त तक अवशेष भुगतान हेतु सक्षम स्तर पर संस्तुति प्रेषित की जाये। पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना व बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया जाये। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बालिकाओं के होम के लिए प्रस्ताव निदेशालय प्रेषित किया जाये। मानक के अनुरूप भवन चिन्हित किया जाये। बच्चों का कौशल प्रशिक्षण कराया जाये। बाजार की माँग के अनुरूप ट्रेनिंग दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई में तहसील समाधान दिवस: 02 और 18 अगस्त 2025 को विभिन्न तहसीलों में DM, CDO और ADM की अध्यक्षता में होगा आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow