हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा, दो बसों के बीच फंसकर महिला कर्मचारी की मौत
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय नेहा सिंह की
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय नेहा सिंह की मौत हो गई। नेहा कोतवाली देहात क्षेत्र के हेतुई गांव की निवासी थीं। वह एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की दो रोडवेज बसें एक साथ आगे बढ़ीं। नेहा दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आसपास मौजूद लोगों ने नेहा को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों का आरोप है कि दोनों बस चालकों ने यह सुनिश्चित किए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया कि सामने कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं। उनका कहना है कि यदि चालकों ने सावधानी बरती होती तो नेहा की जान बच सकती थी।करीब 10 वर्ष पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह, जो ट्रक चालक थे, एक सड़क हादसे में डीसीएम और ट्रक के बीच फंसने से जान गंवा चुके थे।
पति की मौत के बाद नेहा ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी।" वीरेश सिंह (मृतका के देवर) मृतका के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि पति की मौत के बाद नेहा नौकरी कर अपनी 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक का पालन-पोषण कर रही थीं।इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
What's Your Reaction?




