यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य के 111 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू; 20 अगस्त तक करें आवेदन

उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-02/2026 द्वारा अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों व महिला

By INA News Desk
Jul 22, 2026 - 16:48
58 Views
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य के 111 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू; 20 अगस्त तक करें आवेदन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य के 111 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू; 20 अगस्त तक करें आवेदन

लखनऊ: उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-02/2026 द्वारा अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों व महिला महाविद्यालयों के प्राचार्य के 111 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

 विज्ञापित पदों के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक निर्देश, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, रिक्तियों का विवरण, आयु, वेतनमान, पात्रता, परीक्षा योजना इत्यादि का सम्पूर्ण विवरण विस्तृत विज्ञापन में प्रदर्शित किया गया है। प्राचार्य पद पर आवेदन हेतु OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन पद्धति (OTR Based Online Application System) लागू है।

उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त  आवेदन कर सकते हैं। आयोग अभ्यर्थियों को पात्रता के सम्बन्ध में पृथक से कोई परामर्श नहीं देता है। इसलिए विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त जब वे संतुष्ट हो जाएं कि वे विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप अर्ह हैं तभी आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए User Manual हिन्दी व अंग्रेजी में तथा प्रशिक्षण वीडियो (Tutorial Videos) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिन्हें आवेदन करने से पूर्व देखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां -

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि - 21.07.2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि - 20.08.2026

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अन्तिम तिथि - 23.08.2026

परीक्षा तिथि - 24.09.2026

Also Read- Hardoi: महिला परिधान सिलाई प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन - विक्रांत ओझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow