MP News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्रामीण के खाते से 2.5 करोड़ का अनधिकृत लेनदेन: खाते पर होल्ड, दीवाली पर संकट, कलेक्टर से मांग- जांच कर लौटाएं पैसा।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहाँ ग्राम पंचायत सराढ के आदिवासी टोला कनारा गांवके रहने वाले आदिवासी बिसराम इवने के

By INA News Desk
Oct 15, 2025 - 17:48
8,514 Views
MP News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ग्रामीण के खाते से 2.5 करोड़ का अनधिकृत लेनदेन: खाते पर होल्ड, दीवाली पर संकट, कलेक्टर से मांग- जांच कर लौटाएं पैसा।
मालती इवने ( पीड़ित की पत्नी)
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मजदूर के खाते से हो गया ढाई करोड़ का लेनदेन, पीड़ित ग्रामीण के खाते पर लगाया होल्ड,दीवाली जैसे त्योहार पर पीड़ित ग्रामीण पर आई बड़ी मुसीबत, कलेक्टर के पास पहुँचा पीड़ित,कहा मामले की जांच कर दिलवाया जाए उसका पैसा,बैंक प्रबंधन पर उठ रहे गंभीर सवाल

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल ब्यूरो

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहाँ ग्राम पंचायत सराढ के आदिवासी टोला कनारा गांवके रहने वाले आदिवासी बिसराम इवने के परिवार पर दीपावली पर्व पर ऐसी विपदा आन पड़ी  की वह दीपावली आखिर कैसे मनाए क्यों की जिस बैंक में उसकी जमा पूंजी नौ हजार रुपए है वह जब अपने रुपए निकालने खेड़ीसावलीगढ़ की बैंक ऑफ महाराष्ट्र में   निकासी पर्ची लेकर पहुंचा तो बैंक के जवाब सुनकर हैरत  में पड़ गया साहब बोले बिसराम आपके खाते पर होल्ड है रुपया निकासी नहीं हो सकता   क्यों कि आपके अकाउंट से ढाई करोड़ का लेन देन हुआ है।

यह सुनकर आदिवासी बिसराम इवने बच्चों सहित अपनेघर वापस चला गया बच्चों को कपड़े पत्नी को कपड़े सब धरा रह गया पूरा परिवार यह सुनकर सन्न रह गया मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषणकरने वाला बिसराम अपनी पत्नी के साथ बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास  जनसुनवाईमें पहुंचा और गुहार लगाई कि मेरा 9000 तो मुझे दिलाए बाकी ढाई करोड़ के एकाउंट से ट्रांजिशन की जांच कीजिये   में खेतिहर मजदूर हूं कैसे यह हुआ मुझे नहीं मालूम इतनी बड़ी राशि काकस्टमर के अकाउंट से लेनदेन हुआ और बैंक को भीस्टेट मेट से पता हुआ क्या इसमें जिम्मेदारी किसकी होना चाहिए जब बैंक मेंआपका अकाउंट भी सुरक्षित नहीं है चर्चा है कि यह साइबर फ्राड भी हो सकता है इसकी जांच होना चाहिए।

Also Read- मौत का फोरलेन: बैतूल-इंदौर सड़क पर 40-45 जानें लील चुकी गड्ढों वाली राह, जयस संगठन के चक्काजाम के बावजूद ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow