Sitapur: रामलीला के दूसरे दिन दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनवास और भरत मिलाप का मंत्रमुग्ध करने वाला मंचन।

महर्षि दधीचि रामलीला न्यास समिति मिश्रित द्वारा दूसरे दिव सोमवार को ब्राइट फ्यूचर एकेडमी दिल्ली द्वारा रामलीला का मंचन दिव्य और भव्य कार्यक्रम किया

Oct 15, 2025 - 18:12
301 Views
Sitapur: रामलीला के दूसरे दिन दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनवास और भरत मिलाप का मंत्रमुग्ध करने वाला मंचन।
रामलीला के दूसरे दिन दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनवास और भरत मिलाप का मंत्रमुग्ध करने वाला मंचन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रित/सीतापुर। महर्षि दधीचि रामलीला न्यास समिति मिश्रित द्वारा दूसरे दिव सोमवार को ब्राइट फ्यूचर एकेडमी दिल्ली द्वारा रामलीला का मंचन दिव्य और भव्य कार्यक्रम किया गया । जिसमें  महाराज दशरथ व महारानी कैकेई के बीच संवाद का मंचन हुआ , मंथरा के बहकावें में आकर महारानी कैकेई ने महराज  दशरथ से राम को चौदह बरस का वनवास तथा युवराज भरत को राज्य देने के दो वचन मांगें जिससे महराज  दशरथ असहज होकर वचन देने को मजबूर हुए उसके बाद अयोध्या नगर वासियों ने नम आंखों से प्रभू श्री राम को वनवास भेजा वनवास जाते समय मार्ग में निषाद राज मिलन, केवट प्रंसग का मंचन किया गया।

तथा राम वियोग में महराज दशरथ के प्राण छोड़ते समय आकाश वाणी में श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दिये गये श्राप की आकाशवाणी हुई जिसके बाद महराज दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए । और ननिहाल  गये युवराज भरत को बुलाया  गया उनके आने के बाद भरत काफी  आहत हुए वह प्रभु श्री राम से मिलने वन को निकल पड़े । कार्यक्रम में न्यास अध्यक्ष राजीव ओझा, संयोजक रामबक्स सिंह, मनोज पाण्डेय, अंकित शुक्ला भास्कर मिश्रा, आदि पूरा न्यास सदस्यों के द्वारा फूल मालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर नगरपालिका चेयर मैन सीमा भार्गव व उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया ।
Also Read-  Lucknow : यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति, फसल, मौसम, बीज, सिंचाई और बाजार की भी मिलेगी रियल टाइम जानकारी: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow