Hardoi News: हरदोई की कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में हरियाणा प्रेस चैंपियनशिप मेँ यूपी ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक। 

कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में यूपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में एक गोल्ड, 3 रजत पदक और 2 ब्रॉन्ज पदक जीते जबकि पुरुष वर्ग में 4 गोल्ड, 2 रजत ....

Jan 6, 2025 - 15:35
169 Views
Hardoi News: हरदोई की कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में हरियाणा प्रेस चैंपियनशिप मेँ यूपी ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक। 

By INA News Hardoi.
34वीं नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग एंड इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2024  -2025  सब जूनियर , जूनियर , सीनियर,मास्टर, दिव्यांग (महिला और पुरुष) का आयोजन दिनांक  1-6 जनवरी हरियाणा के लोहारू में आयोजित हुई। जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने कई पदक जीते। कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में यूपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में एक गोल्ड, 3 रजत पदक और 2 ब्रॉन्ज पदक जीते जबकि पुरुष वर्ग में 4 गोल्ड, 2 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।

Also Read- Hardoi Police: दिन हो या रात, डरने की क्या बात, हरदोई पुलिस हर वक़्त आपके साथ..

महिला वर्ग की ओर से विजयी प्रतिभागियों में सब जूनियर वर्ग के लिए (स्ट्रेंथलिफ्टिंग में) 52 भार वर्ग में, अंजलि कन्नौजिया- रजत पदक, प्रिया गुप्ता  -(71भार वर्ग में) रजत पदक व इन्क्लाइन बेंच प्रेस के लिए प्रिया गुप्ता 71भार वर्ग ( कांस्य पदक), सीनियर वर्ग के लिए पारुल सिंह यादव (कांस्य पदक) रहे जबकि पुरुष वर्ग में (मास्टर वर्ग 95kg )  स्ट्रेंथलिफ्टिंग ऐंड इन्क्लाइन बेंच प्रेस के लिए रजत सिंह राठौर  -स्वर्ण पदक, प्रणव  मिश्रा 115 भार वर्ग  में (स्वर्ण पदक) एवं कांस्य पदक (मास्टर वर्ग) रहे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों का शंकर व्यायाम शाला में भव्य स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow