Lucknow : यूपी को मिले छह लाख से अधिक पीएम आवास, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

लखनऊ स्थित योजना भवन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर अहम चर्चा हुई।

Jun 25, 2026 - 23:42
 0  2
Lucknow : यूपी को मिले छह लाख से अधिक पीएम आवास, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
Lucknow : यूपी को मिले छह लाख से अधिक पीएम आवास, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 6,18,482 पक्के मकानों की मंजूरी मिलने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि योजना के नए चरण में मकानों के आवंटन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होने के कारण गरीब परिवारों को पक्का घर देने की मुहिम में और तेज़ी आएगी।

लखनऊ स्थित योजना भवन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर अहम चर्चा हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नए चरण के तहत उत्तर प्रदेश के लिए मंजूर किए गए 6,18,482 पक्के मकानों का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।

उपमुख्यमंत्री ने इस फैसले को उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू किए गए नए चरण का हिस्सा है, जिससे राज्य के लाखों गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्का मकान मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सर्वे का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है और पक्के घर की आस लगाए बैठे पात्र लाभार्थियों की पहचान कर ली गई है। अब अगला कदम इन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर मकान आवंटित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मकानों का निर्माण तय समय में पूरा कराया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र गरीब इस सूची से वंचित न रहे। योजना की शुरुआत से अब तक उत्तर प्रदेश को मिले कुल 36.59 लाख घरों के लक्ष्य में से 36.56 लाख मकानों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें से 36.39 लाख से अधिक घरों का निर्माण पूरा भी हो चुका है।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow